सुभाष गुलाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई श्री मां गंगे सावन ज्योत समिति की बैठक.
BOL PANIPAT : 3 जून 2024, श्री मां गंगे सावन ज्योत समिति की एक विशेष बैठक आज सेक्टर 13-17 पानीपत स्थित भोला टेंट हाऊस के कार्यालय में प्रधान सुभाष गुलाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उसके बाद समिति के जो सदस्य स्वर्ग सिधार गए हैं उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया । बैठक में आगामी अगस्त में होने वाली सावन ज्योति के लिए रूपरेखा तैयार की गई जोकि आगामी 8 अगस्त को पानीपत, 10 व 11 अगस्त को हरिद्वार में होगा। बैठक में लगभग 70 सदस्य उपस्थित थे । हरिद्वार में 10 अगस्त को संकीर्तन होगा और 11 अगस्त को शोभा यात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाली जाएगी जो हर की पैड़ी पर समाप्त होगी। यह संस्था पिछले वर्ष से ही बनी है और इसका पहला कार्यक्रम बहुत ही अच्छा व उत्साहवर्धक रहा । इस वर्ष भी सभी को समय से पहले निमंत्रण भेज दिए जाएंगे । लोगों में अभी से उत्साह बनता दिखाई दे रहा है।
बैठक में भीम सचदेवा, राजू तेल वाला, आशु नन्दा, करतार आनन्द, प्रीतम लाल बतरा, कमल नयन वर्मा, सुनील थम्मन, ललित मिड्ढा, सुनील छिन्दा, विपिन चुघ, भोला, पंकज खुसरीजा, प्रेम मल्होत्रा, समीर नन्दा, तरुण चावला, यश माटा, गौरव गंगवानी, राजकुमार, तरुण सलूजा, सुमित नन्दवानी, रामपाल शर्मा, राधेश्याम नासा, अशोक कपूर, नरेश सोनी, गीतांशु कपूर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments