महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में पानीपत के ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी
BOL PANIPAT : 24–09–2022, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में महोत्सव एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है वही आज सेक्टर 25 स्थित निधिवन गार्डन एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के साथी मौजूद रहे वही ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र गर्ग पूर्व पार्षद ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर से दोपहर 2:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जोकि सेक्टर 25 अग्रसेन चौक पर समाप्त होगी इस दौरान पानीपत के अग्रवाल समाज के लोगो अपनी मोटरसाइकिल कार एक्टिवा के माध्यम से शोभायात्रा में शामिल होंगे वही ट्रस्ट के अध्यक्ष भाई संजय अग्रवाल ने बताया शोभा यात्रा के दौरान शहर के अनेकों स्थानों पर पानीपत की अनेकों संस्थाएं द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक सेक्टर 25 निधिवन स्थिति मैं भजन संध्या का कार्यक्रम चलाया जाएगा वही भजन संध्या के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से बड़े ही मशहूर अंतरराष्ट्रीय गायक संजय अग्रवाल द्वारा व जयपुर से कनिष्का किशोरी द्वारा महाराजा अग्रसेन का गुणगान किया जाएगा वही पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रत्येक अग्रवाल परिवार को महाराजा अग्रसेन का स्वरूप दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ी को पता चले की हमारे पूर्वज कौन हैं इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी संजय अग्रवाल , पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, प्रमोद मित्तल सुमित मित्तल अनुकूल जैन गुरनाम भाई ,विजय तायल ,मुल्क राज गर्ग, सुरेश गर्ग आनंद इंटरनेशनल से दीपक गुप्ता ,एडवोकेट अर्पिता बंसल,अन्नू गर्ग एडवोकेट, अमर नाथ गुप्ता, मंजू गुप्ता ,निशा बंसल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

Comments