Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


टेंपो चोरी की वारदात के आरोपी को पुलिस ने प्रोक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ. 4 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 नवम्बर 2023,एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने संजय कॉलोनी में घर के बाहर से टेंपो चोरी करने के आरोपी अमरजीत उर्फ बिंटू निवासी टोहाना फतेहाबाद को पानीपत जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 13 जुलाई को गुप्त सूचना पर दंबिश देकर फतेहाबाद की जाखल मंडी से आरोपी गुरमीत पुत्र बलदेव निवासी उदयपुर जाखल मंडी को एक चोरीशुदा टेंपो सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में चोरीशुदा टेंपो टोहाना फतेहाबाद निवासी अमरजीत उर्फ बिंटू पुत्र पूर्ण सिंह से 70 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी गुरमीत ने 30 हजार रूपए नकद दिए थे 40 हजार रूपए की उधार की थी। आरोपी अमरजीत ने उक्त टेंपो 8 जुलाई की रात पानीपत की संजय कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी किया था। टेंपो चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में दीपक पुत्र प्रेम निवासी लाखु बुआना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरमीत के कब्जे से चोरीशुदा टेंपो बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी अमरजीत उर्फ बिंटू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी अमरजीत उर्फ बिंटू गत दिनों वाहन चोरी के अन्य मामले में पकड़ा गया था। आरोपी पानीपत जेल में बंद था। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी अमरजीत उर्फ बिंटू को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरीशुदा टेंपो बेचकर हासिल की 30 हजार की नकदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी अमरजीत उर्फ बिंटू के कब्जे से बचे 4 हजार रूपए बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर बुधवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments