Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारियों की उपस्थिति से जुड़ा है नागरिकों की समस्याओं का समाधान. शिविर में शत प्रतिशत हाजरी अनिवार्य: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 27, 2025 Tags: , , , , ,

समाधान शिविर में पहुंची 74 समस्याएं , उपायुक्त ने लिया संज्ञान दिये समाधान के निर्देश

पुलिस से संबंधित आने वाली समस्याओं को अधिकारी जल्द करें समाधान: एसपी लोकेंद्र

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री नायब सिंह के दिशानिर्देश पर हो रहा समस्याओं का समाधान

BOL PANIPAT , 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि जनता समाधान शिविर हमारी प्राथमिकता है बाकि कार्य बाद में हैं। हमें यह नहीं भुलना चाहिये कि ये समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान को लेकर लगाये जा रहे हैं। अगर अधिकारी ही समाधान शिविर में नहीं पहुंचे तो नागरिकों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं विभिन्न विभागों से जुड़ी है उनका समाधान दिखाई देना चाहिये। इसमें जो अधिकारी रूचि नहीं ले रहे वे अधिकारी उनकी नजऱ में हैं। उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। उन्होंने कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने व समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 74 समस्याएं आई जिनका उपायुक्त ने जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।
समाधान शिविर में अम्बरीष वासी बबैल रोड़ ने उपायुक्त को शिकायत की कि झोला छाप डॉ. डिग्री वाले डॉ. के बोर्ड की आड में दुकान चला रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से छोला छाप डॉ. पर कार्य वाही करने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिये।
शिकायत कत्र्ता कलीरम बंसल ने उपायुक्त से विशाल मार्केट में सिविरेज लगवाने की अपील की उन्होंने सिवर के अभाव में हो रही परेशानी से भी अवगत कराया। एक अन्य शिकायकर्ता अमित ने उपायुक्त से राशन कार्उ बनवाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने खदय एवं आपूर्ति नियंत्रक कुमारी नीतू से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिकायतकर्ता संगीता वासी परशुराम कॉलोनी ने उपायुक्त से अनुरोध कि या की मेरे घर के गेट के सामने बिजली का खंभा लगा है जिसे से उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिये। शिकायकर्ता यशपाल ने प्रशासन से उनके घर में चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर शिकायत की। प्रशासनिक अधिकारियो ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश दिये।
एक अन्य शिकायतकर्ता चंद्रभान ने उपायुक्त के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया की उनकी जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्ट्रेशन तिथि सही नहीं है उसे ठीक किया जाये। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिये। एक अन्य शिकायकर्ता इंद्रजीत ने प्रशासन से उनकी सैलरी न देने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रार्थना की उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जाचं करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक लौकेंद्र ने पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं का जल्दी से जल्दी निदान करने के पुलिस विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिये उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्य नहीं होना चाहिये। जो समस्याएं लेकर आ रहे हैं उनके साथ अचछा व्यवहार करें व जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निदान करेंं।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ,सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया,डीएफएससी कुमारी नीतू, ईएसआई डॉ. आरती, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, पशु चिकित्सक डॉ.अशोक लोहान, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments