Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


‘स्वर्ण भारत‘ मूल विषय  के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में आज ‘स्वर्ण भारत‘ मूल विषय  के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रेप-2 के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की विभिन्नता में एकता दर्शाना  रहा।
कक्षा नर्सरी के बच्चों ने कश्मीरी नृत्य किया एवं झांकियां प्रस्तुत की। कक्षा प्रेप-1 के छात्रों ने हरियाणवी नृत्य ‘छोरा मैं हरयाणे का‘ , उत्तर प्रदेश की संस्कृति के लिए गंगा की आरती, वृंदावन की झांकी और अयोध्या के राम राज्य एवं मंदिर की झलक दर्शाई। प्रैप-2 के बच्चों ने पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान की संस्कृति एवं झांकियों का सुंदर मनोरम वर्णन किया। जिसे देखकर दर्शकों का मन गदगद होने लगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता कुमार तोमर ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहन उपहार भेंट किए और संबोधन में कहा कि हमारे देश की संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। अनेकता में एकता ही हमारी संस्कृति की शान है इसलिए हमारा भारत देश महान है। भारत देश की संस्कृति की महानता को बनाए रखने का दायित्व अब नई पीढ़ी के कंधो पर है।
इस असवर पर सोनिया वैद, रितू , नेहा तलवार, निधि सरदाना, यश स्वामी, नेहा वैद, अंजलि, कीर्ति और पूजा नासा मौजूद रहें।

Comments