प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय का संकल्प हो रहा साकार : महापौर कोमल सैनी
मोदी-नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सेवा सेतु कैंप : महापौर कोमल सैनी
BOL PANIPAT , 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम पानीपत द्वारा एग्रो मॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सेवा सेतु कैंप का शुभारंभ नगर निगम महापौर कोमल सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कैंप में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा नागरिकों को एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संयुक्त निगम आयुक्त कु. मनी त्यागी ने महापौर कोमल सैनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का स्वागत किया। इसके उपरांत महापौर ने सभी विभागों के काउंटरों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा किसी भी पात्र नागरिक को योजनाओं से वंचित न रहने दें।
महापौर कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और समर्पण से प्रेरित होकर भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर साकार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु कैंप केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस तीन दिवसीय कैंप में 24 विभागों एवं संस्थाओं के काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां नागरिकों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य, रोजगार, बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, शहरी स्थानीय निकाय, ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों की सेवाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। इससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है तथा सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनी हैं।
महापौर ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार और जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सेवा सेतु कैंप इसी जनहितकारी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकार एवं सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, संयुक्त निगम आयुक्त कु. मनी त्यागी,जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिल्लोढ भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments