आंगनवाड़ी केंद्र पर लटके ताले को देखकर सकते में आ गए एसडीएम. जताई नाराजगी.
BOL PANIPAT , 16 सितम्बर। एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने शुक्रवार को गांव बुडशाम और बांध गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील के भोजन को चेक किया। इस दौरान एसडीएम बुडशाम गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर लटके ताले को देखकर सकते में आ गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जताई।
एसडीएम ने आंगनवाड़ी वर्कर कमलेश व हेल्पर को वहां नदारद मिलने पर कहा कि इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
उन्होंने गांव के राजकीय स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील का बारिकी से निरीक्षण भी किया और संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड डे मील बनने वाले स्थानों पर विशेष सफाई बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ कार्यालय के अधीक्षक सतबीर सिंह व पंचायती राज विभाग के एसडीओ व जेई इत्यादि भी उपस्थित थे।
फोटो-1 से 3-एसडीएम वीरेन्द्र ढुल मिड डे मील के भोजन को चैक करते हुए।

Comments