चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए टू पुलिस टीम ने पूछताछ.
BOL PANIPAT : 28 जून 2024, सीआईए टू पुलिस की टीम तहसील रोड़ पर स्थित अस्पताल में अगस्त 2020 में हुई चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी सलीम निवासी फुलपुर इलाहबाद यूपी हाल इंद्रा विहार कॉलोनी को वीरवार को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी स्नेचिंग के अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी मोनू निवासी उटला व फरार साथी आरोपी सावन के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में बताया चोरी की 20 हजार रूपये की नगदी में से उसके हिस्से में 10 हजार रूपये आए थे। उसने सारे पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके इसके साथी आरोपी मोनू निवासी उटला के कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 500 रूपये बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपी सावन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
थाना शहर में सेक्टर 11/12 निवासी डॉ सुमित मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने तहसील रोड पर मंगला दांतों का अस्पताल किया हुआ है। 7 अगस्त 2020 को देर शाम वह अस्पताल को बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा अस्पताल का ताला टूटा मिला। सामान चैक करने पर एक लेपटॉप व 20 हजार रूपये नही मिले। डॉ सुमित की शिकायत पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments