Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


गुरूद्वारे में चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना किला पुलिस ने की पूछताछ. 2 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 मई 2024, थाना किला पुलिस की टीम सनौली रोड पर स्थित टिकाणा लऊ वाला गुरूद्वारा के दानपात्र से नगदी चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को मंगलवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी सन्नी उर्फ गंगोइया निवासी राज कॉलोनी चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के लिए मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से में आई चोरी की नगदी में से बचे 2 हजार रूपये बरामद कर बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना किला पुलिस ने गत फरवरी महीने में आरोपी सुभाष निवासी गंगाराम कॉलोनी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी सन्नी उर्फ गंगोइया निवासी राज कॉलोनी के साथ मिलकर 9 फरवरी की रात सनौली रोड पर स्थित टिकाणा लऊ वाला गुरूद्वारा के दानपात्र से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना किला में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार केसर सिह निवासी साई बाबा चौक की शिकातय पर अभियाग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी सुभाष के कब्जे से उसके हिस्से में आई चोरी की नगदी में से बचे 4200 रूपये बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपी सन्नी उर्फ गगोइया की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी सन्नी उर्फ गगोइया गत दिनों चोरी के अन्य मामले में पकड़े जाने के बाद पानीपत जेल में बंद था।

Comments