Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


चांदनी बाग थाने के नए भवन का भूमि पूजन करने के बाद रखी आधारशिला।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2022 Tags: , , , , ,

25 फरवरी 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने शुक्रवार को पानीपत के सैक्टर-24 में एमजेआर चौक के पास थाना चांदनी बाग के नए भवन का भूमि पूजन करने के बाद आधारशिला रखी। 3 करोड़ 2 लाख 71 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाला तीन मंजिला नवनिर्मित थाने का भवन 15 माह के दौरान बनकर तैयार हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों से कहा कि आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त निर्मित होने वाले थाने के भवन का समय पर निर्माण पूरा होना चाहिए, ताकि नवनिर्मित थाने में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए बेहतर माहौल में कार्य करके अपराध पर कारगर अंकुश लगा सकें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट IPS, हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन संजीव कुमार वर्मा, एसडीओ सुरेंद्र जागलान व थाना चांदनी बाग के कार्यकारी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर महावीर, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद व थाना का स्टाफ मौजूद रहा।

थाना चांदनी बाग को वर्तमान में सैक्टर 11/12 चौकी के भवन में चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सैक्टर-24 में एमजेआर चौक के नजदीक थाना चांदनी के नए भवन का भूमि पूजन करने के बाद आधारशिला रखी गई है। भवन का निर्माण पूरा होने पर थाना चांदनी बाग को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

नए भवन में भू-तल पर गाड़ियों के लिए पार्किंग होगी इसके उपर तीन मंजिल में एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रुम, महिलाओं व बच्चों के लिए कक्ष, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मालखाना, स्टोर, एमएचसी रुम, रिटायरिग रुम, असला कक्ष, रिकार्ड रुम, पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वॉशरुम, मनोरंजन कक्ष तथा किचन रुम सहित सभी सुविधाओं युक्त थाने का निर्माण किया जाएगा।

Comments