पुलिस अधीक्षक ने थाना इसराना का औपचारिक निरीक्षण किया।
पुलिसकर्मियों के साथ क्राईम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
BOL PANIPAT : 27 जून 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना इसराना का औपचारिक निरीक्षण कर पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व तैनात अनुसंधानकर्ता पुलिसकर्मियों के साथ क्राईम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को थाना इसराना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड की फाइलों का अवलोकन करने के साथ ही थाने की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर थाने के प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व तैनात अनुसंधानकर्ता पुलिसकर्मियों की थाना में क्राईम मीटींग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज, एसपी रिडर एएसआई सुभाष व तैनात अनुसंधानकर्ता पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मिटींग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमो में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए की थाना में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाई जाए। आपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Comments