पुलिस अधीक्षक ने क्राईम मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
BOL PANIPAT : 07 जून 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने क्राइम कंट्रोल के संबंध में मंगलवार को जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, सीआईए प्रभारी व चौंकी व यातायात इंचार्जों के साथ लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार मे क्राईम मिटींग का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा ले सभी अधिकारियों को एक बार फिर कड़े व साफ शब्दों में निर्देश दिए की वे कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाए। क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करते हुए व नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चैकिंग करने व अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढाने व संद्विगध लोगों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए।
इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए की दिन के समय क्षेत्र में प्रभावी रूप से नाकाबंदी व रात में गश्त करवाएं। नाकाबंदी के दौरान नाके पर तैनात जवान रिफलेक्टर जैकेट,वॉकी टाकी सेट इत्यादी सभी उपकरणों से लैस होना चाहिए। नाके पर संद्विगध व्यक्तियों के वाहनों की जीप नेट के जांच करें। पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज समय-समय पर स्वयं पहुंचकर इसकी जांच करे और अधिनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे। पीसीआर, राईडर व इआरवी को अपराधों पर अंकुश लगाने में क्षेत्र में सही तरीके से प्रयोग करे। प्रभावी गश्त व नाकाबंदी होने से अपराधों पर काफी हद कर अंकुश लगेगा।

बैंक के आस पास व बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों के गहनता से पूछताछ करें। सूचना तंत्र को मजबूत कर अपराधों को नियंत्रित करे, क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गस्त कर शरारती व अपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हीत कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए।
अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करों, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब तस्करी में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाए। ड्रग पैडलर की हिस्ट्री की पहचान कर उन पर नजर रख प्रभावी कार्रवाई करे। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियो और उद्घोषित अपराधियो की प्रॉपर्टी अटैचमेंट के लिए सार्थक प्रयास करे। साथ ही नशीले पदार्थों की रिकवरी होने पर अभियोग में आखरी कड़ी तक जांच करें।
अपराधिक प्रकार की घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। सभी प्रबंधक थाना अपने-अपने क्षेत्र मे निरंतर गस्त करें संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चौकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर को काबु करे। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहे। प्रत्येक दिन निर्धारित किये गए समय अनुसार अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच करे। जिस भी स्थान से वाहन चोरी होने की शिकायत मिल रही है उन सभी स्थानो को चिन्हित कर वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गस्त व पैट्रोलिंग बढ़ाये।
मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप- पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सैनी व सभी थाना प्रबंधक, सीआईए इंचार्ज, चौकी एवं यातायात जोन के सभी इंचार्ज उपस्थित रहे.

Comments