Friday, June 19, 2026
Newspaper and Magzine


ऑफिस में घुसकर लाठी डंडों से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त कार व डंडा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 जून: सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर ऑफिस में घुसकर नवादा पार निवासी मोहम्मद फारूक पर लाठी, डंडों से हमला कर चोट मारने व धमकी देने के आरोपी को वीरवार शाम को कुराड़ गांव के नजदीक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नवादा पार निवासी फुरकान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद आरोपी अपने बेटे सुहेल व उसके कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया दो दिन पहले उनकी फारूक के साथ मनमोहन नगर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी फुरकान के कब्जे वारदात में प्रयुक्त कार व डंडा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला;
थाना चांदनी बाग में नवादा पार गांव निवासी मोहम्मद फारूख पुत्र शमशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका वेस्ट गत्ते का काम है, और सनौली रोड स्थित पत्थर मार्केट के पास भारत ट्रेडिंग के नाम से ऑफिस किया हुआ है। 11 जून को दौपहर करीब 12 बजे गांव निवासी फुरकान गाड़ी में सवार होकर उसके ऑफिस आया और कुछ देर हाल चाल पूछने के बाद वहा से चला गया। करीब डेढ घंटे बाद फुरकान अपने बेटे सुहेल व सात/आठ अन्य युवकों को साथ लेकर दौबारा ऑफिस पर आया। सभी लाठी डंडों से लैस थे। आरोपियों ने ऑफिस से अंदर घूसकर उसके उपर जानलेवा हमला कर दिया। ऑफिस में पहले से मौजूद शाकिर व सद्दाम ने बीच बचाव कर आरोपियों से उसको छुड़ाया। हमला कर जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। आरोपी टेम्पररी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद फारूख की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की घरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply