Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शौक पूरा करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बबैल नाका पर एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्कान निवासी मथन सीतापुर यूपी हाल बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बबैल नाका के नजदीक घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद मुस्कान पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी मथन सीतापुर यूपी हाल बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 9 नवम्बर को हाली पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में अरविंद पुत्र राजेश निवासी कम्बोपुरा करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मोहम्मद मुस्कान ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोहम्मद मुस्कान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments