Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की टीम ने देवी मंदिर व काला आम्ब पर लोगों को किया हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक ।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 9, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT: 9 अगस्त। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक देवी मन्दिर और काला आम्ब पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक किया। डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीमों द्वारा जिला की विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला के ऐतिहासिक देवी मन्दिर और काला आम्ब के साथ-साथ ऐतिहासिक चुलकाना धाम पर भी विभाग की मण्डली लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक करेगी।

लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विभाग के महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को याद करने के लिए गत दिनों नाटक का भी मंचन करवाया गया था। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता दें।

Comments