Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


कंबल चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 अक्तूबर। प्रबंधक थाना बापौली इंस्पेक्टर फतेसिंह ने बतलाया कि कंपनी में नौकर द्वारा व उसके साथी द्वारा कंबल चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनुराग पुत्र साहब सिंह निवासी अटावला जिला पानीपत, फाजिल पुत्र अकबर निवासी अशोक विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी किए हुए कंबलों को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर बंद ज्यूडिशियल जेल भेजा गया।

थाना बापौली में अमित कुमार उपाध्याय ने शिकायत देकर बतलाया था कि वह बहरामपुर स्थित पर्व टेक्स इंडिया में जीएम के पद पर कार्यरत है। फैक्टरी में जितने भी कर्मचारी कार्य करते है वह सभी मेरी देखरेख में करते है। फैक्टरी में कंबल व बेड शीट बनती है। फैक्टरी में अनुराग एचआर के पद पर कार्य करता है। जो फैक्टरी के अंदर कंबल व बेडशीट का वेस्ट बेचने का भी काम संभालता है। अनुराग ने 17 अक्तूबर 2026 को मेरे को बतलाया कि फैक्टरी में बेडशीट व कंबल की वेस्ट को 9 रूपए 50 पैसे किलो के हिसाब से बेचनी तय की है। 19 अक्तूबर को अनुराग के माध्यम से फैक्टरी के अंदर तीन लड़के छोटा हाथी लेकर आए। अनुराग ने फैक्टरी में पड़ी वेस्ट व्यक्तियों को लोढ करा दिए तथा वेस्ट के पास पड़े 4 बोरे को वेस्ट के नीचे गाड़ी में मेरी बिना अनुमति के लोढ करा दिए। फैक्टरी में दीपक शर्मा गोयला कला पेकिंग में सुरवाईजर के पद कर कार्य करता है। जिसने मेरे को बतलाया कि अनुराग ने वेस्ट के साथ फ्रैश कंबल भी लोढ करा दिए है। मैने देखा कि गाड़ी में वेस्ट के नीचे 4 फ्रैश कंबल के बोरे दबे हुए है। मुझे शक है अनुराग ने काफी समय से ऐसे ही मेरी बिना अनुमति के फ्रैश माल को बाहर खरीदने वाले व्यक्तियों से मिली भगत से चोरी करता है। थाना बापौली में अमित कुमार उपाध्याय की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply