Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


-जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को भय मुक्त, निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने और कानून एवं व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी नरेंद्र सिंह व डीएसपी सुरेश कुमार सैनी के नेतृत्त्व में शुक्रवार को जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना औद्योगिक सेक्टर 29, थाना मतलौडा व थाना समालखा क्षेत्र के विभिन्न गांव व कॉलोनियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव व थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभार सब इंस्पेक्टर सुभाष भी मौजूद रहें। इस दौरान कॉलोनियों व गांवों में आमजन से संवाद कर उनसे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील की गई।

डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सब का यह दायित्व है कि कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भय रहित चुनाव संपन्न करवाएं। फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव का शांतिपूर्ण निपटान करवाना सबकी जिम्मेदारी हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे और शरारती व असामाजिक तत्व व गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments