Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला कार्यक्रम के तहत अपराजेय महाराणा प्रताप नाटक का मंचन 2 जून को होगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 1, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 1 जून।जिला प्रशासन के सानिध्य में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली द्वारा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहयोग से एसडी कॉलेज पानीपत में 2 जून को महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा।

शुरूआत समिति के माध्यम से एक माह तक संयोजित कार्यशाला एस डी पी जी कालेज के परिसर में श्याम नारायण पाण्डेय की प्रसिद्ध कृति हल्दीघाटी को आधार बनाकर आई टी आई पानीपत के 40 विद्यार्थियों के समूह द्वारा अपराजेय महाराणा प्रताप नाटक का मंचन तैयार किया गया। महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर एस डी पी जी कालेज में दिनांक 2 जून को दोपहर 2 बजे नाटक का मंचन किया जायेगा।
नाटक का निर्देशन एन एस डी के प्रख्यात रंग निर्देशक लोकेन्द्र त्रिवेदी द्वारा तथा सहनिर्देशक सतेन्द्र मलिक द्वारा किया जायेगा।

वही कोरियोग्राफी एन एस डी के सुरेश सेठी तथा संगीत संयोजन देवेन्द्र अहिरवाल, तथा गगन सिंह ने किया। कास्ट्यूम डिजाइनर मि. श्याम द्वारा की जायेगी। नाटक में ऐतिहासिक दृश्य संयोजित करने के लिए निदेशक ने कास्ट्यूम प्रापर्टी तथा स्थान अनुसार भाषा के माध्यम से सजाने का प्रयास किया है। इस नाटक के मंचन का उद्देश्य आज के युवा पीढ़ी को देश के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों की वीरता और शौर्य से अवगत कराना है।

नाटक में श्यामनारायण पाण्डेय द्वारा लिखी गयी वीर रस की कविताओं का बसूखी प्रयोग किया गया है। इस नाटक को तैयार करने में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास की प्रेरणा एवं प्रबंध निदेशक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के डॉ साकेत कुमार का मार्गदर्शन एवं उपायुक्त पानीपत सुशील सारवान के परामर्श की विशेष भूमिका रही है।

Comments