Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


जिले की सीमा से लगभग निकल चुका है यमुना नदी में ताजेवाला से छोडा गया पानी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 3, 2025 Tags: , , , , , ,

-किसानों व ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस

BOL PANIPAT : 3 सितम्बर। यमुना नदी में ताजे वाला से छोडा गया पानी अब जिले की सीमा से लगभग निकल चुका है, पानी के सीमा पार होने की सूचना से किसानों व ग्रामीणों ने राहत भरी सांस ली है, बुधवार को यमुना के पानी का स्तर अब घटकर 2 लाख क्युसिक से नीचे चल रहा है, मंगलवार रात को हुई तेज बारिश से कुछ गांव में पानी का ठहराव जरूर हो गया है जिससे किसानो की सब्जी की फसल का नुकसान होने कि आंदेशा है, क्षेत्र के गांव तामशाबाद, जलमाना, अधमी, सनौली, पत्थर गढ में मंगलवार को यमुना के पानी से स्थिति खराब हो गई थी, परन्तु अब स्थिति बिल्कुल अनुकूल है, सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी का कहना है कि अब यमुना में पानी का भाव लगातार कम हो रहा है, यदि ताजेवाला से ज्यादा पानी नही छोडा जाता है तो पानीपत मे यमुना के पानी से कोई दिक्कत नही है, स्थिति बिल्कुल सामान्य है।
डीसी डाक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले के किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नही है, जिले मे मंगलवार की रात को कई क्षेत्रों मे 100 एम एम से ज्यादा बरसात हुई है और आने वाले दिनों भी बारिश होने का अनुमान है, सभी नागरिक धैर्य बनाए रखे, जिला प्रशासन 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाये हुंए है, बारिश के पानीपत से कोई जन हानि न हो जिला पुलिस बल पुलिस अधिक्षक भुपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सजगता से काम कर रहा है।

Comments