अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर उपायुक्त ने बीडीपीओज को दिए निर्देश.
BOL PANIPAT , 27 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में करनाल में 2 नवम्बर को आयोजित होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर सभी बीडीपीओज को निर्देश दिए कि करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन के रूप में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला से भी आयुष्मान भारत, पैंशन स्कीम व अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, भाजपा नेता संजय छौक्कर इत्यादि भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला से लाभार्थी भी शिरकत करेेंगे। जिला के लाभार्थियों से सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सम्पर्क स्थापित कर इस कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गम्भीरता के साथ इस कार्य को सम्पन्न करें।
उपायुक्त ने बताया कि इन लाभार्थियों को कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था के लिए भी सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर काम करें। सभी अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवा दी गई है। बैठक में जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, समालखा एसडीएम अमित कुमार के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments