महिला वर्ग की कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक तथा पुरुष वर्ग की टीम ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया.
BOL PANIPAT , 13 अगस्त। विगत 9 से 11 अगस्त तक बिहार के बोधगया में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला खिलाडिय़ों ने फाइनल मैच में हिमाचल की महिला टीम को 42-25 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरी ओर पुरुष वर्ग की टीम का सेमीफाइनल में राजस्थान और हरियाणा का मैच हुआ, जिसमें 42-38 के साथ हरियाणा की टीम को कड़ी मेहनत के पश्चात भी कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर बिहार कबड्डी एसोसिएशन के चैयरमैन कुमार विजय द्वारा महिला टीम कप्तान रितु, अंतिम, रितु, पलक, सुमित, मनीषा, कोच प्रियंका पिलानिया, मैनेजर रविंद्र कौर और पुरुष वर्ग की टीम कप्तान योगेश, रोहित, विजय, संजय, हर्ष, मनीष, कोच नसीब जाँघू, मैनेजर जितेंद्र को मैडल और ट्रोफी देकर सम्मानित किया। उनके साथ एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चैयरमैन कुलदीप दलाल, उत्तराखंड से महेश जोशी, चेतन जोशी, उत्तर प्रदेश से राजेश, आंध्र प्रदेश से श्रीकांत, हिमाचल प्रदेश से श्रीकृष्ण, विपिन कुमार झारखंड द्वारा हरियाणा महिला वर्ग टीम की कोच प्रियंका पिलानिया, टीम मैनेजर रविंद्र कौर, पुरुष वर्ग टीम के कोच नसीब जाँघू, टीम मैनेजर जितेंद्र को भी मैडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने दोनों विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा का नाम पूरे देश में सबसे पहले लिया जाता है तथा प्रदेश सरकार द्वारा भी खेलों व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने में पूरा योगदान दिया जा रहा है। सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। यही कारण है कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। ओलिपिक गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार व सरकारी नौकरी दी जा रही है। सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री ने खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं में उत्साह का संचार किया है। उन्होंने कहा कि पहले केवल क्रिकेट का बोलबाला था, लेकिन अब कबड्डी उससे आगे निकल चुका है। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने का भी संदेश दिया है। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चैयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच से पहले मुकाबला कड़ी टक्कर का माना जा रहा था, लेकिन हरियाणा महिला की टीम ने खेल के सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में हिमाचल की टीम को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के सभी पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष अनिल राठी, उपाध्यक्ष धरेन्द्र मलिक, उपसचिव कुलदीप पहल, पूर्व कोषाध्यक्ष बलबीर पहल, धर्मबीर मलिक, सुखपाल, सोनू कोच, विनोद कोच, कृष्ण श्योराण, सुरेन्द्र चहल, दादरी कबड्डी संघ जिला अध्यक्ष राजेश फौगाट, सुनील यादव, वेदराम शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज दलाल, भीम अवार्डी सुरजीत नारवाल, द्रोणाचार्य अवार्डी बलवान सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी कृष्ण हुड्डा, अर्जुन अवार्डी अनूप कुमार, अर्जुन अवार्डी संदीप नारवाल, विरेन्द्र फौगाट गामड़ी, कोच बलवान सिंह दहिया, सन्नी कोल्हड़ रावलधी, हंसराज फौगाट, नवदीपक डाला, कर्मबीर नांधा, भूमित डाला, मनजीत बाढड़ा, सुरेन्द्र जांगड़ा, कृष्ण महेन्द्रगढ़, पूर्व सरपंच अशोक रावलधी, बबली मौड़ी, अजीत फौगाट, लोकेश सैनी, दीपक सैनी, सुरेन्द्र चहल, राजेश हिसार, रामपाल गुडग़ांव, भूमित सांगवान, जितेन्द्र उर्फ चिन्टू ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों, मैनेजर और कोचों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments