Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


महिला शक्ति के बिना संसार नही चल सकता-अनिता परुथी।


BOL PANIPAT : पानीपत महिला दिवस के उपलक्ष्य में उड़ान जन कल्याण सोसाइटी की ओर से बाल निकेतन स्कूल में एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमे जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों,बाल निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापिकाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पानीपत के वार्ड एक की पार्षद अनिता परुथी को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम में समिति के सदस्य कमल गंभीर व गीता गाबा ने सभी आए हुए लोगो का स्वागत करते हुए बताया कि यह प्रोग्राम महिला शक्ति दिवस बारे आयोजित किया गया है।इस आयोजन में लोगो को संबोधित करते हुए पार्षद अनिता परुथी ने कहा कि महिला शक्ति के बिना संसार नही चल सकता।उन्होंने कहा कि मां,बेटी,बहन,जीवन संगनी के रूप में महिला शक्ति घर को संभालने के अलावा आज समाज में अन्य सम्मानित पदों पर भी कार्यरत हैं।इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिकाओं आदि को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन में वार्ड 1 की पार्षद अनिता परूथी के अलावा सुनीता कादयान, संदीप कौर, कमल गम्भीर व सभी माननीय सदस्यगण मौजूद रहे।सभी अध्यापकों ने महिलाओं के सम्मान में विचार व्यक्त किया व सभी को महिला दिवस की बहुत बहुत बधाई दी।

Comments