सान्या तायल ने जरूरतमंद दिव्यांग महिला को रोज़मर्रा के काम के लिए तिपहिया रिक्शा भेंट किया।
BOL PANIPAT : आज दिनांक 07 जून 2022 को स्थानीय आई बी कॉलेज प्रांगण में सान्या तायल द्वारा एक जरूरतमंद महिला को एक तिपहिया रिक्शा दिया भेंट करके एक मिसाल कायम की।
सान्या अभी 12 कक्षा में पढ़ रही है, बचपन मे ही सान्या को इस बीमारी से जूझना पड़ा, अब सान्या ने ठाना है कि जो भी दिव्यांग जन मेरे संपर्क में आएंगे उनकी हर जरूरत को पूरा किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग ने कहा कि ऐसे हर व्यक्ति को सान्या से प्रेरणा लेनी चाहिए , हमे भी ऐसे कार्य करके आत्म शांति व संतुष्टि मिलती है।
इस अवसर पर सान्या के पिता अमित तायल, आई बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग, रेडक्रोस से प्रोजेक्ट निर्देशक सोनू सिंह, डॉ सुनीत शर्मा व अन्य कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।

Comments