Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का लोगो में भारी उत्साह: डा अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितंबर, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार बनते ही कहा था मेरी सरकार गरीबों वंचितों की सरकार  है।ये सरकार गरीबों और वंचितों की सेवा करेगी । उन्होंने अपने आपको प्रधानमंत्री की जगह प्रधान सेवक कहा था।इस लिए उनके जन्मदिन पर सेवा के कार्य करने का निर्णय लिया गया है।।
ये बाते जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बुलाई बैठक को संबोधित करते हुए कही।
डा अर्चना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर से आरंभ बापू गांधी की जयंती तक पूरे पखवाड़े सेवा के कार्य किए जाएंगे ।
बैठक में बताया गया की 17 सितम्बर की रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके संयोजक बालिंदर आर्य,18 से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर एस डी कॉलेज में प्रदर्शनी  जिसके संयोजक कृष्ण छोकर ,17 से 2 अक्टूबर तक बस्तियों में योजनाओं की जानकारी देने हेतु संपर्क जिसके संयोजक रविन्द्र भाटिया तथा प्राण रत्नाकर, 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती जिसके संयोजक संजय छोकर,26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण जिसके संयोजक ऋषिपाल रावल,आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता गोयल तथा निशा सिंह,1 अक्टूबर को कंशीगिरी मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिसके संयोजक डा जगजीत आहूजा तथा 2 अक्टूबर को नागरिक(सरकारी) असपताल में स्वच्छता अभियान जिसकी संयोजिका इंदू कुकरेजा होगी।
डा अर्चना ने कहा की इन कामों में समाज के सभी वर्गों के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे
डा अर्चना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने अनेकों  काम गरीब लोगो की भलाई के लिए किए है , आयुष्मान कार्ड,उज्जवला, जीवन ज्योति योजना,दुर्घटना योजना,जनधन खाते ,जन औषधि केंद्र खोलना, ह्रदय तथा कैंसर के उपकरण तथा दवाइयां सस्ती करना तथा प्रधान मंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना । इस लिए गरीब व वंचित लोग मोदी से प्रसन्न तथा मोदी के जन्मदिन पखवाड़े को पूरे उत्साह मनाने को उत्सुक है।
इस अवसर पर  संजय छोक्कर, मेघराज गुप्ता, कुलदीप कौशिक,रविन्द्र भाटिया,दुष्यंत भट्ट,प्राण रत्नाकर,देव मलिक, राजेन्द्र भादढ,सुनील परढाणा,सुमित जागलान,कृष्ण आर्य,सोनिया गाबा,महाबीर दहिया,डॉ राजबीर आर्य,ऋषिपाल रावल,निशा सिंह,सुनीता गोयल,डॉ जगजीत आहूजा,रविन्द्र पांचाल,सुरेंद्र परुथी, पवन गोगलिया,अंजली शर्मा,रविन्द्र नागपाल,विजय जैन व राजपाल बैठक में मुख्य रूप से मौजूद थे।

Comments