Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विजय जैन ने भरी हुंकार. कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाने का आह्वान.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 5, 2024 Tags: ,

-पानीपत में कांग्रेस के बूथ सम्मेलन में सैकड़ों भाजपा-जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

-विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार, विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर

-कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विजय जैन ने दिखाया जोश, नए सदस्यों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

BOL PANIPAT , 5 अगस्त। आज पानीपत ग्रामीण में कांग्रेस पार्टी की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय जैन ने पानीपत हलके के प्रत्येक बूथ से आए हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विजय जैन ने कहा कि “कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं,” और उनके प्रयासों से ही कांग्रेस पार्टी मजबूत हो सकेगी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर विजय जैन के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इस दौरान महान शिक्षाविद रवि हाई स्कूल के संस्थापक पंडित जवाहरलाल शर्मा ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी कोई पार्टी जॉइन नहीं की लेकिन आज मैं विजय जैन के चेहरे और समाज सेवा के साथ हूँ ।

कार्यक्रम के दौरान, सैकड़ों भाजपा और जेजेपी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की और कांग्रेस की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। इन नए सदस्यों में प्रमुख रूप से जेजेपी से दरियाऊ सिंह, विवेक, राजेश, और विजय शामिल हुए। भाजपा से शामिल हुए सदस्यों में अशोक शर्मा, अमित तिवारी, विकास वाल्मीकि, सनी बेदी, लकी, सुरेंद्र शर्मा, कार्तिक खत्री, कालू भिखारी, हरविंदर सिंह, कैलाश, डॉक्टर संदीप, रविंद्र शर्मा, आशा रानी, गीता, पूनम, सीमा, रुखसाना, बबीता, रवि राणा, अंकित शर्मा, मनोज शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉक्टर मस्तान, नंदू, परमजीत पवार, जेपी शर्मा, विजय शर्मा, मास्टर जवाहरलाल शर्मा, माधव खन्ना, देवेंद्र दुआ, फौजी नारायण दत्त, पूर्व फोरमैन रामलाल भाटिया, भोला सरपंच, महेंद्र राणा, जसवीर राणा, कालू ठेकेदार, मोहम्मद जमाल, इस्माइल, दीपक वर्मा, ओमप्रकाश इंसान, सतपाल कपूर, धर्मपाल राणा, नरेश, अनिल पाहवा, बॉबी कपूर, राकेश कक्कड़, दीपू महाराज, शमी कक्कड़, बीरमपाल जोगी, कमल उपाध्याय, डॉक्टर दिनेश शर्मा, रमेश चौहान, सतपाल राणा, रामकुमार, प्रताप सांगवान, जगदीश लाल, और पोरस शर्मा का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरना था, जिससे वे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूत और सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करें। इस दौरान विजय जैन ने नए सदस्यों का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा।

कार्यक्रम के समापन पर, जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजबूत और सर्वसमाज हितकारी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Comments