समस्याओं के समाधान में ना हो किसी भी प्रकार की देरी: निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय।
-मौके पर हो रहा जन समस्याओं का समाधान नगारधीश टीनू पोसवाल।
-समाधान शिविर के प्रति लोगों का बढ़ता अटूट विश्वास।
-सोमवार को 27 जरूरतमंद ने दी अपनी -अपनी समस्याएं, ज़्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी व क्रीड विभाग से जुड़ी रही।
BOL PANIPAT , 23 जून। हरियाणा सरकार द्वारा सप्ताह में दो बार जिला व उपमण्डल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों का लोगों को अच्छा खासा लाभ मिल रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आ रही समस्याओं को लेकर और गम्भीरता से कार्य करें। लोगों की परेशानियों का समाधान करना हमारी डयूटी का बड़ा हिस्सा है। हमें इसमें किसी भी प्रकार की देरी नही करनी चाहिए।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए नगराधीश टिनू पोशवाल ने कहा कि समाधान शिविर में धीरे-धीरे समस्याओं को लेकर पहुंचने वाले नागरिकों की संख्या में कमी आ रही है। इसका सीधा सा संदेश है कि समस्याओं के प्रति अधिकारी गम्भीरता से कार्य करते हैं व मौके पर उनकासमाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में जिलेभर से लोग बड़ी मात्रा में समस्याएं लेकर पहुंचते थे लेकिन अब मौके पर समाधान होने से आमजन में खुशी की लहर व समाधान शिविर के प्रति लोगों का अटूट विश्वास होने से लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 27 समस्याएं पहुंची जिनका निगम संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इन समस्याओं मं ज्यादातर फैमली आई डी से जुड़ी समस्याएं थी।
प्रार्थी श्रीपाल वासी आर्य नगर ने प्रशासन से उनके बैटे यश के हत्यारों का पता लगाने की प्रार्थना की। उन्होंने इस पर प्रशासन से कम से कम समय में कार्यवाही करने का अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को कार्यवाही के आदेश दिए। प्रार्थी सुरजीत सिंह वासी कवी ने विकलांग पैंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी समाधान शिविर में पहुंची प्रार्थी सरोज ने जिला प्रशासन से राशनकार्ड को जोडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि उसकी हालत दयनीय है व उसका राशनकार्ड काट दिया गया है। निगम संयुक्त आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी जगदीप वासी जलालपुर ने बिजली क्नैक्शन के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। इस पर निगम संयुक्त आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी यशपाल ने जिले में बढ़ रही चोरी व भीख मांगने वालों की बढ़ रही संख्या पर प्रशासन को गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों केखिलाफ जोर दार कार्यवाही की जरूरत है।
प्रार्थी यश वर्मा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी फैमिली आईडी से चार बिजली मीटर हटा दिए गए हैं। एक बिजली मीटर बचता है। उन्होंने इसे भी हटवाने का अनुरोध किया। निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने सम्बंधित विभाग को जांच करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में भी फैमिली आईडी से वाहन हटवाने का अनुरोध किया गया इसको लेकर भी निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने सम्बंधित विभाग को जांच करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह, डीईएमओ महावीर सिंह, डीपीओ परमिन्द्र कौर, डॉ. अशोक लौहान, पुलिस विभाग से हरदीप और हैल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments