Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 22, 2024 Tags: , , , , ,

-आरोपी पर आपराधिक वारदातों के 7 मामले पहले से दर्ज.

BOL PANIPAT : 22 दिसम्बर 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी, जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट की वारदातों के पानीपत के विभिन्न थाना में 6 मामले व करनाल में रंगदारी की वारदात का एक मामला दर्ज है।

एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों सहित अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास मौजूद थी।
पुलिस टीम को इसी दौरान बरसत रोड की और से एक संद्विग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पिंकू पाल पुत्र कृष्ण पाल निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी नूरवाला के रूप में बताई। 
तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद हुए।
पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला। जिसको अनलोड कर एक जिंदा रौंद निकाला।
देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी, जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट की वारदातों के पानीपत के विभिन्न थाना में 6 मामले व करनाल में रंगदारी की वारदात का एक मामला दर्ज है। आरोपी करीब ढाई महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी लड़ाई झगड़ों के चलते काफी लोगों से रंजिश चल रही है।
उसने देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद कुछ दिन पहले जावा कॉलोनी निवासी एक युवक से 7 हजार रूपए में खरीदा था।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

Comments