सुनार की दुकान से सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 20 अक्तूबर। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सिवाह गांव में घर में बनी सुनार की दुकान से सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार। वारदात को अंजाम देने वाले दीपक पुत्र महाबीर निवासी उद्देशीपुर सोनीपत व अनुज पुत्र राजेश निवासी मच्छरौली को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। जो अब सीआईए थ्री टीम द्वारा सेक्टर-29 से वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी सुरजीत उर्फ जलवा पुत्र बिजेंद्र निवासी उद्देशीपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। दिनांक 20 अक्तूबर को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में हरिकिशन पुत्र रामफल निवासी गांव सिवाह ने शिकायत देकर बताया था 30 सितंबर 2026 को समय करीब 5:30 बजे सुबह मेरे मकान के साथ दुकान में सुनार की दुकान का ताला खोलकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का सारा सामान सोना, चांदी, कुछ आर्टिफिशियल सामान की चोरी कर ली गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए व मेरे सामान की तलाश की जाए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में हरिकिशन पुत्र रामफल की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments