आम आदमी के लिए रामबाण साबित होगा ये बजट : नरेश कमल
BOL PANIPAT : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश किया गया। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कई अहम एलान किए है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश सह प्रमुख NGO प्रकोष्ठ नरेश कमल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया है। वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़े ऐलान किए है। इसका सीधा लाभ आम आदमी को मिलेगा। इसका फायदा युवा व किसान वर्ग से लेकर वृद्ध नागरिकों को भी मिलेगा।
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 12 लाख रुपए की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया गया है। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए 75,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ कुल टैक्स छूट 12,75,000 रुपए हो जाती है। आम आदमी के लिए ये बहुत खुशी की खबर है।
अपडेट टैक्स रिटर्न फाइल करने की समय सीमा को 2 साल की मौजूदा सीमा से 4 साल करने का प्रस्ताव किया गया है। जिससे आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी।
वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी पर भी बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 36 जीवन रक्षक दवाइयों से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स को बेसिट ड्यूटी से पूरी तरह छूट वाली दवाओं की सूची में शामिल किया जाएगा। इससे भी गरीब और आम लोगों को बहुत फायदा होगा।
Self Occupied House पर टैक्स राहत की शर्तों में ढील दी गई है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास दो घर हैं और आप दोनों घरों में रहते हैं, तो अब आप दोनों संपत्तियों पर टैक्स लाभ का दावा कर सकते हैं। जबकि पहले टैक्स राहत सिर्फ एक Self Occupied House में ही मिलती थी। ये फैसला भी काफी राहत देने वाला रहा है।
इस बजट में वरिष्ठ नागरिकों को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को अब ज्यादा टैक्स कटौती से लाभ होगा। वित्त मंत्री ने ब्याज इनकम पर कटौती की सीमा 50,000 रुपए से डबल होकर 1 लाख रुपए कर दी गई है। आगे बताते हुए भाजपा नेता नरेश कमल ने कहा कि बिहार राज्य के लिए भी सरकार ने अपना पिटारा खोल दिया है। जिससे बिहार राज्य के युवा से लेकर वृद्ध लोगों भी बहुत सुविधा मिल जाएगी। इस जनहितैषी बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। जिसमें चाहे युवा वर्ग, महिला, वृद्ध या किसान हो ।

Comments