Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


7 करोड़ 50 लाख से बनेगा बबैल रोड़. लाइट से जगमग रहेगी सड़क.

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 12, 2025 Tags: , , , , ,

-बबैल रोड़ और कुटानी रोड़ के जलभराव से मिली निजात.

BOL PANIPAT : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कुटानी रोड और बबैल रोड के पुनर्निर्माण व सैक्टर 29 पार्ट 2 में शहीद राजगुरु पार्क का शिलान्यास किया।

कुटानी रोड का पुनर्निर्माण 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि बबैल रोड के निर्माण पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के तहत इन सड़कों को जल्द बनाया जायेगा ओर सैक्टर 29 पार्ट 2 में पार्क का निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर हरपाल ढांडा ने कहा कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बरसों पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। विशेष रूप से बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण से कुटानी रोड और बबैल रोड से जुड़ने वाले दर्जनों गांवों और कालोनियों को सीधा लाभ मिलेगा। इन सड़कों के बेहतर होने से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और आवागमन में सुगमता आएगी। हरपाल ढांडा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा और क्षेत्र के दुकानदार भाइयों के लिये व्यापार की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सड़कों के पुनर्निर्माण से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर कमिश्नर डॉ पंकज राव, पूर्व डिप्टी मेयर रविंद्र फुल्ले,पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी,संजीव दहिया,पवन गोगलिया,पवन राणा, राजपाल,अनिल बजाज,दिनेश सैनी,कृष्ण आर्य,बिट्टू सरदार,विनीत गर्ग, बिट्टू प्रजापत,कपिल राणा,पवन जांगड़ा,सुरेंद्र मलिक,सोनू संधू,जसमेर फौर, राजाखेड़ी सरपंच प्रतिनिधि परवीन मलिक,राजबीर मलिक,अनिल शर्मा,बृजपाल,नूर आलम,सुनील शर्मा,सुमित गर्ग,अनुज रोहिल्ला,निगम एक्सईएन राहुल पुनिया आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments