Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध खनन का कार्य करने वालो को किसी भी सुरत में नहीं बख्शा जायेगा: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 18, 2025 Tags: , , , , , ,

-अवैध खनन करने वाला वाहन सीज, 2 लाख 15 हजार का किया गया जुर्माना

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पाण्डुरंग के निर्देश पर व उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विभाग की टीम द्वारा भरकस प्रयास किये जा रहे हैं। पूरे जिले में अवैध खनन रोकने को लेकर चौकसी बरती जा रही है। संयुक्त टीम के सदस्य सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं।
जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि रिफाइनरी के पास अवैध रूप से रेती से भरे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया व उन्हें आवश्यक कार्यवाही करने के बाद सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध वाहन पर 2 लाख 15 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। इस मौके पर संयुक्त टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Comments