Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


जीटी रोड से लोहे की ग्रील चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 मई 2023, पालीवाल फैक्टरी के नजदीक जीटी रोड से लोहे की ग्रील चोरी करने वाले तीन आरापियों को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने अंसल के गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राकेश पुत्र प्रेम निवासी निजामपुर, जसमेर पुत्र मांगेराम निवासी बाबरपुर व अमित पुत्र दिनेश निवासी बेगू सराय यूपी हाल बाबरपुर मंडी के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। ।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अनिल पुत्र रामफल निवासी भोडवाल माजरी ने शिकायत देकर बताया था कि वह भिगान टोल प्लाजा पर रूट पैट्रोलिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 17 मई को वह समालखा से पानीपत रूट पर पेट्रोलिंग पर था। पालीवाल फैक्टरी के नजदीक रोड पर लगी लोहे की ग्रील में से 10/12 ग्रील नही मिली। अज्ञात चोर ग्रील उखाड़कर चोरी कर ले गए। अनिल की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments