Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भापरा रोड पर दुकान के बाहर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार. 21 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को समालखा चौकी पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भापरा रोड पर दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 21 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान भापरा रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की भापरा रोड पर करियाणे की दुकान के बाहर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास मौके से 24 अध्धे व 36 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजेश निवासी संगम कॉलोनी भापरा रोड समालखा के रूप में हुई।

एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी राजेश के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments