Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मादक पदार्थ सहित तीन अलग अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 अक्तूबर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग अलग स्थान पर दबिश देकर मादक पदार्थ सहित तीन आरोपियों को काबू किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप की टीम ने शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मिली गुप्त सूचना पर बरसत रोड भैसवाल चौक पर नाकाबंदी कर बाइक सवार नशा तस्कर आरोपी रिजवान पुत्र नूरदीन निवासी मुंडीगढ़ करनाल को काबू किया। आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए स्मैक को कम कीमत पर खरीदकर पानीपत में तस्करी करने के लिए आया था। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने के लिए शनिवार को आरोपी रिजवान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

इसी प्रकार एंटी नारकोटिक्स सेल की दूसरी टीम ने जीटी रोड बीबीएमबी फ्लाई ओवर पुल के नीचे नाकाबंदी कर किशनपुरा निवासी आरोपी भारत भूषण पुत्र जयकिशन को 7 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने उक्त स्मैक अज्ञात युवक से खरीदी थी। आरोपी भारत भूषण के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि इसी प्रकार थाना सनौली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर गांव राणा माजरा में स्कूल के नजदीक से आरोपी साफत पुत्र अलीम निवासी राणा माजरा को 6.40 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने कैराना यूपी में एक अज्ञात युवक से उक्त मादक पदार्थ खरीदा था। आरोपी के साफत के खिलाफ थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments