Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


कंपनी के ऑफिस से नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.14 लाख 22 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 15, 2025 Tags: , , , , ,

-कंपनी में लोडिंग का काम करने वाले श्रमिक ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर दिया था चोरी वारदात को अंजाम

BOL PANIPAT: 15 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने इंडो फार्म वाली गली में स्थित कंपनी के ऑफिस से नगदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को उझा मोड़ से काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान विपिन व सौरभ निवासी विद्यानंद कॉलोनी व दीपक निवासी सरावल कासगंज यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सेक्टर 11 निवासी मोहित पुत्र विजय ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने इंडो फार्म वाली गली में किराये पर बिल्डिंग लेकर राधे मां ब्लैंकेट नाम से कंपनी बना रखी है। 6 जनवरी की शाम को वह कंपनी के ऑफिस में काउंटर में 17.50लाख रूपए कैश रख कर गया था। 7 जनवरी की सुबह आकर देखा कैश नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय कैश चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर 24 स्थित उझा मोड़ से आरोपी विपिन व सौरभ निवासी विद्यानंद कॉलोनी व दीपक निवासी सरावल कासगंज यूपी को काबू कर पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

आरोपी सौरभ कंपनी में दो साल से मॉल लोडिंग का काम कर रहा था

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड आरोप सौरभ है। पूछताछ में आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया वह कंपनी में पीछले दो साल से मॉल लोडिंग का काम कर रहा है। आरोपी को पता था कि कंपनी के ऑफिस में कैश रखा रहता है। आरोपी सौरभ ने साथी आरोपी विपिन व दीपक को कैश बारे बताया। तीनों आरोपियों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने व महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की साजिश रची। 6 जनवरी की देर रात तीनों आरोपी कंपनी की दिवार फांदकर घूसे और ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर दराज में रखे 17.50लाख रूपए चोरी कर फरार हो गए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की 17.50लाख रूपए की नगदी में से 3.28लाख रूपए घूमने फिरने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 14.22लाख रूपए बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments