पंजाब निवासी नशा तस्कर 1 किलो 53 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार. पंजाब से पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने आया था.
BOL PANIPAT , 28 मई: सीआईए टू पुलिस टीम ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊन मंडी में पंजाब निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 53 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर जिले के गांव बिटला निवासी गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत उनकी टीम बुधवार शाम को नई सब्जी मंडी में गश्त कर रही थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक ऊन मंडी में टीम शेड के पास सफेद रंग की पजांब नंबर वरना गाड़ी लिए खड़ा है। जिसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को वरना कार खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखा कार में ड्राइवर सीट पर एक युवक बैठा था। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी बिटला जालंधर पंजाब के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में कार की तलाशी ली। कार में डेस बोर्ड में प्लास्टिक पन्नी से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो 53 ग्राम पाया गया।
शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए झारखंड के कम कीमत पर खरीदकर लाया था
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाना चाहता था। वह कुछ दिन पहले झारखंड में मिले 3 युवकों से 1 किलो 100 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से 47 ग्राम अफीम का खुद सेवन कर लिया। बाकी 1 किलो 53 ग्राम अफीम को बेचने के लिए बुधवार को वह वरना कार में सवार होकर पंजाब से पानीपत आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि बरामद अफीम को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

Comments