मोनू की हत्या के मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 01 मई 2023, पानीपत, पूरेवाल कॉलोनी निवासी मोनू 19 की चाकू से गौदकर हत्या करने की वारदात में और तीन आरोपियों को सीआईए थ्री की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने वारदात में नामजद मुख्य आरोपी सन्नी पुत्र गौतम निवासी रामगढ़ हापुड़ यूपी हाल अशोक विहार कॉलोनी को गत 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने बारे स्वीकारा था। आरोपी सन्नी से पूछताछ में खुलासा हुआ था उसकी 22 अप्रैल की साय पीपल वाली मंडी में मोनू निवासी पूरेवाल कॉलोनी के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। कहासूनी के करीब 1 घंटे बाद उसने अपने तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूछताछ में सामने आया था आरोपी सन्नी नशा करने का आदी है, परिजनों ने उसको घर से बेदखल कर रखा है। आरोपी पीपल वाली मंडी में फ्रुट की रेहड़ी लगता है और रात में कभी मंडी में व कभी जीटी रोड़ गुरूद्वारे के पास फ्लाई ओवर पुल के नीचे सोता था। आरोपी सन्नी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल रहे उसके साथी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठीकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए लगातार ठीकानें बदलकर छूपकर रह रहे थे। सीआईए थ्री की टीम ने रविवार साय मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को बतरा कालोनी ने नजदीक दिल्ली पैरलल नहर रिफाइनरी पुल से व दो आरोपियों को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गहनता से पूछताछ उपरांत पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
यह था मामला
थाना पुराना औद्योगिक में अनंतराम पुत्र रामकिशन निवासी बधोना फरूकाबाद यूपी हाल किरायेदार पूरेवाल कॉलोनी ने ने शिकायत देकर बताया था की 22 अप्रैल की साय करीब 7:45 बजे बेटे मोनू 19 की सन्नी नाम के लड़के के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोनू साय करीब 9 बजे अपने दोस्त सचिन निवासी पीपल मंडी के साथ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर घर आ रहा था। रास्ते में शर्ट फैक्टरी के पास सन्नी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर मोनू व सचिन को पकड़कर आरोपी सन्नी ने मोनू की छाती में चाकू घोंप दिया। मोनू वही जमीन पर गिर गया। सचिन ने सूचना दी तो वह परिवार सहित तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनू को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मोनू को मृत घोषित कर दिया। अनंतराम की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments