Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 27, 2024 Tags: , , , , ,

-हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए बिहार से खरीदकर लाया

BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने शनिवार को एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ईमामुद्दीन निवासी बलेहरी बक्सर बिहार हाल किराएदार ज्योति कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 13/17 में चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक बरसत रोड चुंगी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ईमामुद्दीन पुत्र मंसूरी निवासी बलेहरी बक्सर बिहार के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त दोनों देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले बिहार के बक्सर जिला में मिले एक अज्ञात युवक से 5 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त अवैध देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था।
आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments