Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा गाडियों की 6 खिडकी 4 टायर रिम सहित व चाबी पानों का टूल उसके घर चुलकाना से बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मार्च 2022, चोरी का सामान छुपाकर रखने एवं धोखाधड़ी की वारदात बारे पूछताछ करने के लिए पानीपत जेल में बद आरोपी तलबसिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर लिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा गाडियों की 6 खिडकी, 4 टायर रिम सहित व चाबी पानों का टूल उसके घर चुलकाना से बरामद।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2021 में सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर समालखा में डायमंड होटल के पास आरोपी तलबसिंह उर्फ तुषार निवासी चुलकाना कि गैराज पर दंबिस देकर चोरीशुदा गाड़ियों से निकाला करीब 30 लाख रूपए का स्पेयर पार्ट बरामद करने के साथ ही मौके से आरोपी बचन पुत्र पहल सिंह व मोहित पुत्र संजय निवासी चुलकाना को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की आरोपी विभिन्न स्थानों से गाड़ी चोरी कर गैराज में लाकर यहा पर उनके पार्टस निकाल कर बेचते है। मौके से बरामद स्पेयर पार्ट करीब 10 गाड़ियो से निकालने बारे अनुमानित हो रहा था। आरोपी तलबसिंह व विकाश निवासी चुलकाना मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ चोरी का सामान छुपाकर रखने, जाल साजी सहित भा.द.स की विभिन्न धाराओ के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

फरार आरोपी तलबसिंह को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने करीब 15 दिन पहले गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर उसके घर चुलकाना से एक अवैध देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी तलबसिंह को बुधवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर चोरी का सामान छुपाकर रखने एवं जाल साजी की वारदात बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ करने के साथ की पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा गाडियों से निकाली 6 खिड़की, 4 टायर रिम सहित व चाबी पानों का टूल उसके घर चुलकाना से बरामद किया । आरोपी से अभी गहनता से पुछताछ जारी है, शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Comments