Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र व राज्य सरकार की अनूठी पहल से जन-जन तक पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2026 Tags: , , , ,

नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने सुनाई ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, योजनाओं का बताया लाभ

कहानियों और अभिनय के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए लोग

BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। केंद्र एवं राज्य सरकार की अनूठी पहल के तहत मंगलवार को जिले में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों एवं प्रभावशाली कहानियों के जरिए आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा उन्हें इनके प्रति जागरूक करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

राजकीय मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माडल टाऊन में विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारो द्वारा दिए गए संदेश प्रभावशाली है। इसमें मनरोंजक तरीके से योजनाओं को आमजन तक पहुचाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष भाजपा दुष्यंत भट्ट ने आर्य कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सरकार का उदेश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुचाना है। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को दर्शकों ने मन लगा कर देखा और सरकार की योजनाओं को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से आमजन तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की।

सांसद एवं केद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा ने एसडी विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अच्छा संदेश देते है। यह एक प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को लेकर अनेक योजनाए क्रियान्वित की जा रही आमजन को जानकारीयां प्रदान करें के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि नुक्कड नाटक के माध्यम से कलाकारों ने अपनी बहतरीन प्रस्तुतियों देकर सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यों और नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। भाजपा की और से इन कार्यक्रमों की नोडल पूर्व मेयर अवनीत कौर ने कार्यक्रमों उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया।

जिले के सिवाह, धनसौली, कवि, बापोली, बहरामपुर, जलालपुर प्रथम, काबडी, आईटीआई पानीपत, बडोली  में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखते हुए कला, कहानी और अभिनय के माध्यम से सीधे जनता तक पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटकों ने लोगों को सहज भाषा में योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply