8 मई तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 319040 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
BOL PANIPAT , 8 मई। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 319040 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 295717 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 37281 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 114411 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 1010582 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 4764 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 9587 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 5215 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 15827 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 30402 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 13105 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 40182 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 76864 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 2054 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 34654 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 83277 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 5213 मीट्रिक टन, उरलाना में 2660 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।

Comments