जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवम्बर तक कुल 158220 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT , 4 नवम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवम्बर तक कुल 158220 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20493 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3052 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 68025 मीट्रिक टन धान, सरबती 4 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 63374 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 3272 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 15411 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6909 मीट्रिक टन, 192 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान 1871 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6425 मीट्रिक टन, मुच्छल 14 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 10153 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 50 मीट्रिक टन, कोमन 17 मीट्रिक टन, सरबती 4 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 7775 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 2307 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 4611 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3070 मीट्रिक टन और कोमन 849 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 31761 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5786 मीट्रिक टन, कोमन 1166 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 12093 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10165 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 2551 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 33283 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3640 मीट्रिक टन, कोमन 369 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 13421 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 487 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 15366 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 62307 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1016 मीट्रिक टन, कोमन 441 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 27580 मीट्रिक टन, मुच्छल 220 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 33050 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 694 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 22 मीट्रिक टन, कोमन 18 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 634 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 20 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 158220 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 134675 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 14304 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 93 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 9148 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 15411 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 8310 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 7101 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 10153 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10086 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 67 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 31431 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 24809 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 1720 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4902 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 33613 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29274 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 93 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4246 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 62307 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 60850 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1457 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 694 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 654 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 40 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 4611 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 3919 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments