Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 10 अक्तूबर तक कुल 48867 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11  अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 10 अक्तूबर तक कुल 48867 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 5210 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1095 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 42561 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 1 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने  बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 7850 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2764 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 5086 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 1314 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 8 मीट्रिक टन, कोमन 4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 5086 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।  इसराना मंडी में कुल 1282 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 361 मीट्रिक टन और कोमन 229 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 4595 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 894 मीट्रिक टन, कोमन 411 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 3290 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 11202 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 819 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 10037 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 22622 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 364 मीट्रिक टन, कोमन 105 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 22153 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 48867 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 42562 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4136 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2113 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 7850 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5086 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2764 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 1314 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1302 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 4516 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3290 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 301 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 925 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 11281 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10037 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1188 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 22622 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 22153 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 469 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 1282 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 590 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments