Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए 3 अप्रैल तक मांगे आवेदन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 31, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 31 मार्च। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र युवा अब आगामी 3 अप्रैल तक नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय स्थित जीटी रोड़ नजदीक गोहाना मोड़ पर अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।
नेहरू युवा केन्द्र संगठन की जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि जिले में उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र में  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के तौर पर अपनी सेवाएं देने हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का चयन किया जाना है।

Comments