शहर में वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी चालक ग्रे कलर की ड्रेस पहनना सुनिश्चित करें : जिला परिवहन अधिकारी
BOL PANIPAT , 7 मई। जिला परिवहन अधिकारी डॉक्टर नीरज जिंदल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जिला के ऑटो चालक से संबंधित विभिन्न यूनियन के प्रधानों को निर्देश दिए की शहर में वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी चालक ग्रे कलर की ड्रेस पहनना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि अगर कोई भी चालक बिना ड्रेस के ड्राइविंग करता हुआ पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित यूनियन के प्रधानों को कहा कि वे सभी अपनी यूनियन के सभी सदस्यों को इस बात को लेकर निर्देश भी जारी कर दें। इस बैठक में सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा भी उपस्थित रहे।

Comments