सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर की चार पहिया व दो पहिया वाहनों की चेकिंग
BOL PANIPAT : 10 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के आदेश पर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने जिला में दोपहर 12 बजे से 3 बजै तक नाकाबंदी की। इस दौरान वहा से गुजरने वाले प्रत्येक छोटे व दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला में होने वाली आपराधिक घटनाओं व हुड़दंग बाजी पर अंकुश लगाने व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एकदम से इस प्रकार से नाकाबंदी करवा जांच करवाई गई। इस दौरान जिला में 33 जगह नाकाबंदी की गई। 922 वाहनों को चैक किया गया और 162 वाहनों के चालान करने के साथ 20 वाहनों का इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त पटाखे छोड़ने वाली 3 बुलेट बाइक को इंपाउंड किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि दिन के समय शहर में आमजन खरीददारी करने के लिए आते है। जिससे बाजारों में व्यस्तता रहती है। अपराधी किस्म के व्यक्ति इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते है। इसके साथ ही शरारती व असामाजिक तत्व बाइक पर सवार होकर शहर में हुड़दंग बाजी करते हैं। बुलेट बाइक से पटाखे मारते है। इन सब पर अंकुश लगाने के लिए दिनचर्या की चेकिंग के अतिरिक्त शुक्रवार को दिन के समय नाकाबंदी करवा वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करवाई गई। आगे भी इस तहर से नाकाबंदी कर चेकिंग करवाई जाएगी। सभी थाना प्रभारी व चौकी इंजार्जों को पहले ही उनके द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है कि नाकाबंदी का आदेश मिलते ही त्वरित प्रभावी रूप से नाकाबंदी कर चेकिंग की जाए।

Comments