Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन : पानीपत पुलिस ने हथियार के बल पर लूट करने के दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया. लूटी गई ई रिक्शा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 15, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 नवंबर, ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में सीआईए टू पुलिस टीम ने ई रिक्शा चालक को सौदापुर गांव के खेतों में हथियार के बल पर बंधक बना ई रिक्शा व नगदी लूट करने के दूसरे आरोपी को शुक्रवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। आरोपी पिंकेश पुत्र राजेंद्र निवासी मिंढकाली मुजफ्फरनगर यूपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफतार को चुके अपने साथी आरोपी जाटल रोड सौंधापुर चौक निवासी प्रमोद उर्फ पम्मा के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदता को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी पिंकेश के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट व अपहरण के प्रयास के मामले दर्ज है। आरोपी पिंकेश आर्म्स एक्ट के मामले में पानीपत जेल में बंद था।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि आरोपी पिंकेश के कब्जे से लूटी गई ई रिक्शा बरामद कर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार चुके आरोपी प्रमोद उर्फ पम्पा के कब्जे से लूटी गई नगदी में से बचे 600 रूपए व वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्ताल बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में विकास नगर निवासी गगन पुत्र संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था वह ई रिक्शा चलाता है। 13 अगस्त 2025 की रात वह ई रिक्शा लेकर सिवाह बस अड्डे के बाहर खड़ा था। रात करीब 2 बजे दो युवक उसके पास आए और बबैल नाका पर चलने के लिए कहा। 200 रूपए किराए की बात कर वह दोनों युवकों को ई रिक्शा में बैठाकर बबैल नाका पर ले गया। वहा पहुंचने के बाद दोनों युवक कहने लगे सौंदापुर जाना है। उसने सौंदापुर जाने का और 200 रूपए किराया बताया। ई रिक्शा में बैठे दोनों युवकों को सौदापुर गांव लेकर गया। गांव के गेट के पास पहुंचते ही उनमे से एक युवक ने उसकी कमर पर पिस्तौल सटा दिया। धमकी दी शौर मचाया तो गोली मार देगे। दोनों युवक उसे खेतों की तरफ ले गए। उसकी जेब से 1600 रूपए निकाल खेत में बनी बाड़ के खंभे से बांधकर नगदी व ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। थाना पुराना औद्योगिक में गगन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी

Comments