Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को बापौली खंड में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अगस्त–नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिले के सभी खंडों में 5 से 10 अगस्त तक चलने वाला युवा मंडल विकास कार्यक्रम व हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को बापौली खंड में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने की। कार्यक्रम के अतंर्गत लेखाकार सहायक कुमारी कनिका त्रिपाठी ने बापौली के गांव गोयला कलां, गोयला खुर्द, मिर्जापुर, अधमी, नन्हेरा, जलमाना, बेहरामपुर, अटोलापुर, घड़ी भालोर, जलापुर इत्यादि गांवो में जाकर युवा मंडलों का निर्माण एवं पुनर्गठन किया जिससे युवा समाज सेवा करे और वे गलत लत , नशे पते, से दूर रहे और युवा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना योगदान दे ।
जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने बताया की बच्चो द्वारा हर घर तिरंगा के तहत रैली निकाली गई। बच्चों को हर घर तिरंगा के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अतंर्गत पुरानी निष्क्रिय युवा मंडल को सक्रिय किया गया व नये युवा मंडल का गठन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी शक्ति, स्वीटी, मीनाक्षी, परीक्षा, इत्यादि मौजूद रहे।

Comments