Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी है -डॉ राजबीर आर्य

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 31, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मार्च, देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी है ये शब्द डॉ राजबीर आर्य एकता क्लोनी स्थित साईं बाबा मंदिर सभा के सेमिनार मे बोलते हुए कही, उन्होंने कहा बार बार चुनाव होने से देश का विकास अवरुद्ध होता है इसलिए हम सब एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए जागरूक करे,
कार्यक्रम के आयोजक सत्यनारायण गुप्ता रहे उन्होंने आये हुए अथितियों का स्वागत किया और इस विषय को लेकर जनजागृत अभियान मे पूर्ण सहयोग देंगे, कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुखबीर जगाड़ा, रमेश, कर्मबीर, जयभगवान, सेठी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक ईश कुमार राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कहा बार बार चुनाव से देश का विकास बाधित होता है शासनिक व प्रशासनिक कार्य बाधित होते हैं, मतदाताओं की चुनाव मे रूचि कम हो जाती है इसलिए हम सभी मिलकर आम जन को जागरूक करे
इसी कड़ी मे ने देसराज क्लोनी मे अनुसूचित समाज को जागरूक करते हुए दलित नेता रवींद्र तुषामढ अटावला कहा बार बार चुनाव होने से लोगो की आजीविका पर असर पड़ता है, साथ ही सरकार जनकल्याणकारी फैसले नहीं ले पाती, इसलिए हम सभ को एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति जागरूक होना पड़ेगा, इस कार्यक्रम के सयोंजक अरविन्द केठेरिया रहे,मुख्य रूप से सुभाष कबीरपंथी, विनीत,जानेसवर, सनी, मौजूद रहे

Comments