Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले भर में प्रत्येक बूथ सुनी गई मन की बात

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मार्च, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के निन्यानवे में अंक में। नारी सशक्तिकरण व स्वाभिमान का जिक्र कर नारी शक्ति का सम्मान किया है। हमे भी प्रधान मंत्री का अनुसरण करते हुए लड़कियों व माहिलों को शिक्षित व स्वाभिलंभी बनने के प्रयास करने चाहिए । ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधान सभा के बूथ नंबर 156 पर प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम के निन्यानवें अंक को सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

डा अर्चना ने कहा की आज प्रधान मंत्री मोदी ने इस अंक में अंग दान को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया है।हमे अंगदान को एक समाजिक मुहिम बनाना चाहिए।
डा अर्चना ने कहा की पर्यावरण के संरक्षण हेतु हमे नवीनीकरण योग्य ऊर्जा का प्रोग्राम तथा उपयोग करना चाहिए। इससे ना केवल संसाधन बचेंगे अपितु विश्व को साफ सुथरा वातारण भी मिलेगा।।मन की बात सुनने के बाद डा अर्चना गुप्ता ने 15 लाभार्थियों से बात चीत कर उनके अनुभव जाने जिनकी किसी ने किसी जनकल्याणकारी वह योजना का लाभ मिला। लोगों ने मुफ्त कोरोना रोधी टीका करण तथा प्रधान मंत्री अन्न कल्याण योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। आयुष्मान योजना के लिए भी प्रधानमन्त्री मोदी का आभार जताया।
लाभार्थियों में जहीर,इस्लाम, रिहान अंसारी, जाकिर अली तथा गुल मोहम्मद प्रमुख रहे।
जिला भाजपा मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने बताया की जिले भर के सभी 867 बूथों पर हजारों की संख्या में प्रधान मंत्री मोदी के मन की बात का निन्यानवे अंक पूरे उत्साह से लोगो ने सुना तथा लोगो प्रधान मंत्री मोदी के सभी आह्वान को आत्मसात  करने के प्रति दृढ़ संकल्पित दिखे। ईश कुमार राणा ने आगे बताया की की भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम दस लाभार्थियों से संपर्क कर उनके अनुभव जाने । अधिकांश लोगों ने जनधन योजना ,उज्जवला योजना,आयुष्मान योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना , प्रधान मंत्री अन्न कल्याण योजना तथा कोरोना विरोधी मुफ्त टीकाकरण आदि से प्रसन्न दिखे जिस कारण लाभार्थी मोदी को बार बार धन्यवाद दे रहे थे।

Comments